苹果官网
'सर अश्लील मैसेज भेजते थे...', अंबाला में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का लगा आरोप, स्कूल में जांच करने पहुंची पुलिस टीम_我的网站

一 | ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता वॉल्वो की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Volvo XC70 को पेश कर दिया गया है। इस एसयूवी किस देश में सबसे पहले पेश किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। क्या इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।,
Volvo XC70 हुई पेश
वॉल्वो की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Volvo XC70 को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को सबसे पहले चीन के बाजार में पेश किया गया है।
कितना दमदार इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड तकनीक को दिया गया है। जिससे इसको एक बार में 1200 किलोमीटर से ज्यादा चलाया जा सकता है। इस एसयूवी की सिर्फ इलेक्ट्रिक रेंज ही 200 किलोमीटर से ज्यादा है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव तकनीक को भी दिया जाएगा।,निर्माता की ओर से चीन में पेश की गई एक्ससी 70 में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी सी आकार की डीआरएल, फ्लश डोर हैंडल, नए अलॉय व्हील्स, 12 इंच डिजिटल इस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15.4 इंच की डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, हेड्स-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।,निर्माता की ओर से चीन में अभी इसे सिर्फ लॉन्च किया गया है। लॉन्च के बाद ही इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। नई एसयूवी को XC60 और XC90 के बीच पोजिशन किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसे एक करोड़ रुपये के आस पास की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।,वॉल्वो की ओर से इस एसयूवी को चीन में पेश किया गया है। इसके साथ ही अन्य देशों में भी इसे लॉन्च करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इसे भारत में भी अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में निर्माता की ओर से कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।。

二 | जागरण संवाददाता, अंबाला। महिला शिक्षकों के साथ छेड़छाड़, अश्लील मैसेज भेजने, होली पर जबरदस्ती रंग लगाने व जबरदस्ती दूसरे शिक्षण संस्थानों में ले जाने के आरोपों में घिरे संस्थान के प्रिंसिपल की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंगलवार रात को प्रिंसिपल पर केस दर्ज करने के बाद बुधवार को शिकायतकर्ता महिला शिक्षक के साथ महिला पुलिस टीम ने संस्थान में पहुंचकर मौके का मुआयना किया।,इस दौरान स्टाफ से भी पूछताछ टीम ने की। करीब आधे घंटे तक टीम संस्थान में ही रही। लेकिन प्रिंसिपल अवकाश पर रहे। हालांकि, टीम की कार्रवाई के बाद प्रिंसिपल संस्थान पहुंचे और शाम को करीब छह बजे तक संस्थान खुली रही।,पूछताछ के बाद शिकायतकर्ता महिला शिक्षक को पुलिस टीम 164 के बयान दर्ज करवाने अपने साथ कोर्ट ले गई। समाचार लिखे जाने तक आरोपित प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल आधिकारिक तौर पर अवकाश पर चले गए हैं। हालांकि संस्थान में कार्यवाहक प्रिंसिपल ने किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया।,महिला शिक्षक ने टीम के सामने बताया कि उसके साथ 10 महीने प्रिंसिपल ने अश्लील हरकतें, द्विअर्थी बातें कर उसका सांस लेने तक दुश्वार कर रखा था। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में शिकायतकर्ता महिला शिक्षक फूट-फूटकर रो भी पड़ीं। दूसरी महिला शिक्षक भी अभी खा रही धक्के दूसरी तरफ न्याय की आस लिए इसी संस्थान की अभी दूसरी महिला शिक्षक भी धक्के खा रही है।,अभी केवल एक ही शिक्षिका की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दूसरी महिला ने छेड़छाड़ के साथ जातिसूचक शब्दों कहे जाने के आरोप प्रिंसिपल पर लगाए हैं। महिला शिक्षक ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो प्रिंसिपल ने उसके चरित्र पर उंगली उठाते हुए दूसरों के साथ गलत संबंध जोड़ने शुरू कर दिए और नौकरी खराब करने की धमकी देने लगा।,पुलिस ने 75(2), 78(2), 79 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। महिला शिक्षक ने दर्ज शिकायत में यह भी आरोप लगाए हैं कि प्रिंसिपल इन सबका आदी हो चुका है। 1997-98 में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जोकि उसकी सर्विस रिपोर्ट में दर्ज है।。
Current article:http://1al.cuntoujuefourantapai.cfd/list_xjw/j2jx4a.html
Published on:21:34:04